बरेली: दिल्ली की ट्रेनों में आठ दिन तक पार्सल बुकिंग पर रोक

बरेली : त्योहार के चलते ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं शुक्रवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने चेकिंग की।

बम निरोधक दस्ते के साथ सर्क्युलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, वेटिंग हॉल, शौचालय, ट्रेनों आदि को चेक किया। रेल प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि दीपावली और छठ पूजा पर सुरक्षा के चलते दिल्ली मंडल के नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर शनिवार से 18 नवंबर तक पार्सल सेवाओं पर रोक लगाई गई है। लिहाजा दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों में पार्सल की बुकिंग नहीं हो पायेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.