सोशल मीडिया पर दोस्ती कर छात्रा से किया दुष्कर्म, SSP के आदेश पर FIR, आरोपी हिरासत में

डेमो इमेज

बरेली : बारादरी क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की। इसके बाद उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान गोरखपुर निवासी साहिल गुप्ता के रूप में हुई है।

युवती के पिता के मुताबिक उनकी 17 साल की बेटी 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह काफी समय से गुमसुम रहती थी। कारण पूछने पर उसने बताया कि 10 महीने पहले उसकी साहिल से सोशल मीडिया से दोस्ती हुई। साहिल बरेली में रहकर बीटीसी की पढ़ाई कर रहा है। आरोप है कि साहिल ने बेटी को प्यार के जाल में फंसा लिया और उसके साथ फोटो खींच लीं। इसके बाद वह फोटो अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने लगा।

उसने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि उसने 12 सितंबर को फोटो वायरल करने की धमकी देकर बेटी को मिलने के लिए बुलाया। जहां से उसे अपने दोस्त के कमरे पर बात करने के बहाने से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे सेटेलाइट के पास छोड़ कर मौके से फरार हो गया।

शादी का दबाव बनाने पर वह मुकर गया। जिससे परेशान होकर पीड़िता परिजनों से लगातार आत्महत्या करने की बात करती रहती है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.