बाराबंकी: डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी टक्कर, तीन की मौत, दो घायल

बाराबंकी। जिले के रामनगर थानाक्षेत्र में देर रात एक डंपर ने एक ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग उछलकर हाइवे पर गिर गए जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई दो ने CHC और जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य लोग बुरी तरीके से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चौकाघाट रेलवे क्रासिंग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को हटवाकर आवागमन चालू करवाया। 

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रामनगर थानाक्षेत्र के कस्बा केसरीपुर वार्ड के पांच लोग रविवार की रात जरवल रोड पर लगी चूरा मशीन पर पुवाल लेकर गए थे। यहां पुआल उतरने के बाद रात करीब एक बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में चौकाघाट क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रहे डंपर ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली पर सवार रंजीत (28), मोहन (18), रमेश गौतम (30) उछलकर हाइवे पर गिर गए। वहीं ट्रैक्टर पर बैठे दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में रमेश गौतम की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य लोगों को CHC रामनगर लाया गया, जहां से रंजीत व मोहन को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में इन लोगों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से संबंधित गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.