बलिया : शादी समारोह में शामिल युवक पर दनादन चाकू से हमला, हालत गंभीर

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोटवारी मोड़ पर स्थित वेलकम लॉज में आयोजित शादी समारोह में शामिल एक युवक को मनबढ़ों ने चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। गंभीरावस्था में सीएचसी रसड़ा के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को BHU के लिए रेफर कर दिया गया। युवक की स्थिति खतरे में बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि, बलिया शहर से बारात रसड़ा गई थी। शादी कार्यक्रम रसड़ा के कोटवारी मोड़ पर वेलकम लॉज में था। शादी समारोह में जापलिनगंज निवासी संदीप कुमार गुप्ता (24) पुत्र स्व. विजय कुमार गुप्ता शामिल होने गया था। वहां किसी बात को लेकर हुए विवाद में मनबढ़ों ने संदीप कुमार गुप्ता को चाकू से दनादन हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिए बीएचयू ले जाया गया है। वहीं, संदीप को विवाद किससे और क्यों हुआ, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। रसड़ा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। हालांकि मामले से सम्बंधित तहरीर अभी नहीं मिली है।

यह भी पढ़े - Ballia News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आई महिला, मौत से मचा कोहराम

खबरें और भी हैं

Latest News

‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर ‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
मुंबई, अगस्त 2026: ज़ी सिनेमा इस शनिवार, 29 अगस्त को रात 9:30 बजे विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित फिल्म ‘द...
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
शामली: जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.