60 किलोमीटर तक घाघरा में बहती रही महिला, बलिया पहुंचकर बची जान

बलिया। "जाको राखे साइयां, मार सके न कोय..." कहावत रविवार को बलिया जनपद में सच्चाई बनकर सामने आई। देवरिया जिले की एक महिला करीब 60 किलोमीटर तक घाघरा नदी में बहती रही, लेकिन चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बचते हुए बलिया के मनियर थाना क्षेत्र तक पहुंच गई।

ऐसे हुआ चमत्कार

देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी शशि किरण देवी (50) रविवार तड़के करीब 4 बजे टहलने निकली थीं। टहलते समय नदी किनारे शौच के बाद पैर धो रही थीं, तभी फिसलकर गहरे पानी में गिर गईं और तेज धार में बह गईं।

यह भी पढ़े - बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर

परिजन उन्हें न पाकर दिनभर खोजबीन करते रहे। दूसरी ओर, दोपहर करीब दो बजे बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के दियारा टुकड़ा नंबर-2 में भैंस चरा रही निर्मला देवी की नजर नदी में बहती महिला पर पड़ी, जो हाथ हिलाकर संकट में होने का इशारा कर रही थीं।

ग्रामीणों ने बचाई जान

निर्मला देवी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और सबकी मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मनियर भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों से मिलते ही छलक पड़े आंसू

देर शाम अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जब शशि किरण देवी को सही-सलामत देखा तो खुशी से रो पड़े। लगभग 10 घंटे तक नदी में बहने के बाद भी महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई, यह किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा।

थानाध्यक्ष मनियर रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.