बलिया डीएम की अनोखी पहल : जरूरतमंद बच्चों के बीच 'उपहार' लेकर पहुंचे 26 अफसर

Ballia News : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जनपद में एक अनूठी पहल की है। उन्होंने कोविड के दौरान या किसी अन्य कारण से अनाथ हुए बच्चे, जिनके माता या पिता में से किसी एक की मृत्यु हो गई, जो 'उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के चिन्हित लाभार्थी हैं। वे आर्थिक या पारिवारिक रूप से कमजोर हैं, उनके लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा "मिशन मुस्कान" के तहत ऐसे परिवारों के बच्चों को स्वैच्छिक उपहार भेंट करने की परम्परा की शुरुआत की है।

जिलाधिकारी की इस पहल के अनुपालन के संबंध में जनपद स्तर के 26 अधिकारियों ने ऐसे परिवारों के बच्चों को स्वैच्छिक उपहार भेंट किया। इसी क्रम में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शुक्रवार को सतनी सराय, अशोक नगर, भृगु आश्रम पहुंचे और वहां पर उन्होंने कोविड के दौरान अनाथ हुए परिवार के दो बच्चों को स्वैच्छिक उपहार जैसे-स्टेशनरी किट, कॉपी किताब, खेल कूद के समान, चॉकलेट, मिष्ठान और फल की टोकरी सहित अन्य उपहार भेंट किया।

यह भी पढ़े - बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण

जिलाधिकारी ऐसी अनूठी पहल दूसरे जनपदों में भी अपनी सेवा काल के दौरान कर चुके हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कोविड के दौरान अनाथ हुए परिवारों के प्रत्येक बच्चे के लिए 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' के तहत ₹4000 दिए जाते हैं, जबकि अन्य कारणों से अनाथ हुए परिवारों के बच्चों के लिए 'मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना' (सामान्य) के तहत ₹2500 दिया जाता है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.