IPS एस. आनंद के नेतृत्व में बलिया पुलिस ने बुजुर्गों और अनाथ बच्चों संग किया दिवाली एन्ज्वॉय

Ballia News : दीपावली त्योहार की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द व अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीडब्ल्यूसी के पूर्व अध्यक्ष प्रशान्त पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर अशोक मिश्रा तथा थानाध्यक्ष फेफना रोहन राकेश सिंह शनिवार की शाम पहिया स्थित बालगृह/विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण सेन्टर पहुंचे। एसपी के साथ पहुंची पूरी पुलिस टीम वहां रहने वाले बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक दीपावली सेलिब्रेट की।

IMG-20231111-WA0058

यह भी पढ़े - बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इस दौरान एसपी के साथ सभी पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को खूब दुलार दिया। बच्चों को अपनत्व का एहसास कराते हुए अधिकारियों ने उनके रहन-सहन के विषय में पूछताछ की। बच्चों को मिष्ठान, फल, चॉक्लेट व फुलझड़ी वितरित कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीच अधिकारियों को पाकर बच्चों के चेहरे पर अनोखी मुस्कान दिखी।

IMG-20231111-WA0053

इससे इतर अन्य क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अनाथ व बेसहारा बच्चों, बुजुर्गों तथा गरीब परिवारों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। सभी अधिकारियों द्वारा बच्चों व बुजुर्गों के बीच उपस्थित रहकर फल, मिठाईयां, पटाखें, मोमबत्ती आदि वितरित कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। पुलिस की इस सहृदयता से बच्चे काफी प्रसन्न दिखे। वहीं, बेसहारा बुजुर्गों का ढ़ेरों आशीर्वाद पुलिस को प्राप्त हुआ।

 

IMG-20231112-WA0000

खेजुरी थाना पुलिस की पहल

दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रभारी निरीक्षक खेजुरी श्रीमती अनीता कुमार एवं थाने के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर छोटे बच्चों एवं महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मोमबत्ती, दिया, फुलझड़ियां, लाई, चूड़ा, मिष्ठान एवं फल का वितरण किया गया।

IMG-20231112-WA0007

सुखपुरा पुलिस ने कुछ मनाई दिवाली

दीपावली की पूर्व संध्या पर प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा हिमेन्द्र सिंह एवं थाने के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बस्ती में जाकर छोटे बच्चों एवं महिलाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मोमबत्ती, दिया, फुलझड़ियां, लाई, चूड़ा एवं मिष्ठान एवं फल का वितरण किया गया।

IMG-20231112-WA0021

CO बांसडीह और SO सहतवार ने बच्चों संग मनाई दिवाली

दिपावली की पूर्व संध्या पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह एस.एन वैस तथा प्रभारी निरीक्षक सहतवार मनोज सिंह द्वारा गरीब बेसहारा बच्चों को मिष्ठान, फल, मोमबत्ती, फुलझड़ी आदि वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।

IMG-20231112-WA0031

CO व थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर ने दी बधाई

दीपावली की पूर्व संध्या पर क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर भूषण वर्मा, थानाध्यक्ष सिकन्दरपुर दिनेश पाठक द्वारा बच्चों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.