बलिया में एनएच 31 के किनारे पेड़ काटने के दौरान एक रिहायशी मकान पर गिरा, दो महिलाएं घायल ; देखें Video

Ballia News : शहर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव में गुरुवार की दोपहर एनएच 31 के किनारे विशालकाय पेड़ काटने के दौरान टूट कर एक मकान पर गिर गया, जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों व आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। घायलों का नाम पूनम राय (37) व बबीता राय (38) है।

यह भी पढ़े - बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

उधर घटना के बाद परिजनों द्वारा बिना सेफ्टी पेड़ काटने का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। इसको देखते हुए मौके पर सदर एसडीएम आत्रेय मिश्र व कोतवाल संजय सिंह ने परिजनों को समझाया। बता दें कि एनएच 31 पर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके मद्देनजर सड़क किनारे लगे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इस बीच गुरुवार की दोपहर पेड़ काटते समय पेड़ एक मकान में गिर गया, जिससे दोनों महिलाएं घायल हो गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.