बलिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत: खेत में काम करते समय हुआ हादसा, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

Ballia News: बलिया में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. पहला मामला मनियर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का है.

Ballia News: बलिया में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गयी. पहला मामला मनियर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि छट्ठू प्रजापति (50) का पुत्र राधा किशुन प्रजापति शनिवार की शाम एक व्यक्ति के खेत में मेढ़ लगा रहा था तभी आकाशीय बिजली गिरने से वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा.

मौके पर पहुंचे लोगों ने जब तक उसे उठाने का प्रयास किया, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पाकर उपजिलाधिकारी बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता, तहसीलदार बांसडीह क्षेत्रीय लेखपाल मनियर थाना अध्यक्ष मंतोष सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़े - बलिया: ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत गंभीर

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक की पत्नी राधिका देवी, बेटी पूजा, पिता राधा किशुन प्रजापति, मां लखरानी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की बेटी पूजा अपने ससुराल में ब्याही है और बेटा शनि मजदूरी करने बाहर गया हुआ है।

दूसरी घटना

दूसरी घटना बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा की है. जहां मिड्ढा गांव निवासी दद्दन खरवार (55) की शनिवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिड्ढा गांव के विकलांग भवन के पीछे बगीचे के पास खेत में धान की रोपाई करा रहा था. इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी. जिससे दद्दन की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.