STAR OF MONTH में चमका बलिया का यह सरकारी स्कूल

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कंपोजिट विद्यालय वैना के शिक्षकों ने विद्यालय में छात्र उपस्थिति को बेहतर बनाने के लिए गजब का नवाचार अपनाया है। इसका प्रभाव न सिर्फ बच्चों, बल्कि अभिभावकों पर भी पड़ा है और अनवरत छात्र उपस्थिति का ग्राफ बढ़ रहा है। 

विद्यालय का नवाचार है (STAR OF MONTH) स्टार आफ मंथ, यानि जो छात्र विद्यालय नियमित और संयमित आयेगा वह विद्यालय का स्टार होगा। इस पद्घति को अपनाकर शिक्षकों ने स्टार बच्चों का सम्मान देना शुरू किया, जिसका असर दिखने लगा है। इसी क्रम में विद्यालय परिवार ने बुधवार को अक्टूबर माह के STAR OF MONTH बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौंसला बढ़ाया।

यह भी पढ़े - बलिया: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर चाकू बरामद

विद्यालय के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार राय, कुमार प्रशांत, सरवत अफरोज, संध्या सिंह, अरमान अली, अंजना श्रीवास्तव, ममता सिन्हा, प्रीतम गुप्ता, सुर्यकांत पांडे, शोभा सिंह, ममता मिश्रा आदि अध्यापकों ने सभी स्टार बच्चों को सम्मानित किया। वहीं, बेस्ट अध्यापक कुमार प्रशांत को धीरेन्द्र कुमार राय ने अलग से सम्मानित किया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.