बलिया में आधा दर्जन स्कूलों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, BEO के एक्शन से मची खलबली

Ballia News : शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्र ने बिना मान्यता संचालित हो रहे आधा दर्जन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही के लिए बीएसए को पत्र प्रेषित किया है। खण्ड शिक्षा अधिकारी के एक्शन से अवैध स्कूल संचालकों में खलबली मच गयी है। 

विभिन्न पत्रों का हवाला देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने लिखा है कि आदेश के क्रम में विकास खण्ड हनुमानगंज में निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते हुए पाये गये। सम्बंधित विद्यालयों को बंद किये जाने के लिए बार-बार निर्देशित दिये जाने के बावजूद अभी भी संचालन किया जा रहा है।
 
खंड शिक्षा अधिकारी ने जेआर मार्डन स्कूल सागरपाली, हैलो स्मार्ट किड स्कूल सागरपाली, एसडी प्ले स्कूल बनरही, स्टर्लिंग नर्चर स्कूल करनई, किंग्स फोर्ड कांवेंट स्कूल परमंदापुर व वेद स्थली विद्यापीठ अलावलपुर के खिलाफ विधिक कार्यवाही/एफआईआर किये जाने की आख्या प्रेषित की है। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.