बलिया : द्वारपूजा के समय पहुंचे प्रेमी ने किया शादी का एलान, फिर दुल्हन का कारनामा देख सब रह गए हैरान

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को आई बरात में अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। द्वारपूजा के समय अचानक पहुंचे प्रेमी ने दुल्हन से शादी करने का जहां एलान किया, वहीं दुल्हन ने प्रेमी के गले में वरमाला भी डाल दिया। यह नजारा देख घराती और बराती भौचक्के रह गये। अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंच गयी और मामला थाने पहुंच गया। देर रात तक थाने में पंचायत चली। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए बालिग दुल्हन और प्रेमी की शादी करने का फैसला करा दिया, तब मामला शांत हुआ। वहीं, बरात बिना दुल्हन कानपुर वापस चली गई। 

बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी के घर दो लड़कियों की शादी थी। दोनों की बरात अलग-अलग जगह से आई थी। एक बरात कानपुर से आई थी। द्वारपूजा के बाद जयमाल की रस्म होने वाली थी, तभी पास का ही युवक पंडाल में दुल्हन के सामने खड़ा हो गया। दुल्हन से शादी करने का एलान कर दिया। फिर क्या था, दुल्हन ने भी प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। ऐसा होता देख मौजूद लोग भौचक्क हो गए। थाने पर देर रात तक पंचायत हुई।

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पुलिस ने कानपुर से आई बरात के मालिक को बुलाकर समझाया बुझाया। दुल्हन और प्रेमी दोनों शादी के जिद पर अड़े रहे। दोनों पक्षों से बातचीत कर पुलिस ने मामले को हल किया, क्योंकि दुल्हन और प्रेमी बालिग थे। इसलिए उन पर पुलिस दबाव भी नहीं बना पा रही थी। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि घराती और बराती को बुलाकर मामले का निपटारा करा दिया गया। दुल्हन और प्रेमी बालिग थे। इसलिए उन दोनों को शादी के लिए तैयार कर दिया गया। कानपुर से आई बरात वापस चली गई। दोनों पक्षों की राजामंदी से शादी हो रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.