बलिया: शादी समारोह में गया था परिवार, चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाया

Ballia News : बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा बहोरवां गांव में एक परिवार के लोग अपने दो घरों में ताला लगाकर मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए थे। इसका फायदा उठाकर चोरों ने उनके दोनो घरों का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवारों से चोरी की जानकारी ली। पुलिस चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के समय शादी समारोह में गए थे घर के लोग

जानकारी के अनुसार, चोरों ने खूंटा बहोरवां गांव निवासी देवेंद्र मिश्रा और जयप्रकाश मिश्रा के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया है कि चोरी के वक्त घर के सदस्य शादी समारोह में गए थे। शादी में जाने के कारण घर की महिलाएं कीमती गहने को पहनकर गई थीं, जो चोरी होने से बच गया। चोरी के समय एक कमरे में बच्चे सोए थे। चोरों ने उस कमरे के गेट की कुंडी को बाहर बंद कर दी। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने छज्जे के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किया होगा।  

यह भी पढ़े - Ballia News : दबंगों के हमले में व्यक्ति गंभीर घायल, ग्राम प्रधान की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में रखी अलमारियों को तोड़ घंटों खंगाला

बताया गया है कि घर में घुसे चोरों ने अलमारियों को तोड़ दिया और घंटों तक घरों को खंगालने के बाद चार हजार नगद, चांदी के गहने और अन्य आभूषण समेट कर निकल भागे। चोरों ने आलमारी में रखा कपड़ा और अन्य कागजात को बिखेर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद भीमपुरा इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और जल्द ही घटना के पर्दाफाश का भरोसा दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.