बलिया के इस खेल महोत्सव में देखते ही बन रहा खिलाड़ियों का उत्साह

Ballia News : गौरी भईया फेफना खेल महोत्सव के अंतर्गत न्याय पंचायत दौलतपुर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन अन्नू राय बाबा इंटर कॉलेज चौरा, न्याय पंचायत लक्ष्मणपुर व सोहांव की खेल प्रतियोगिता का आयोजन सेवा संघ इंटर कॉलेज सोहांव तथा नारायनपुर एवं सरयां का आयोजन उजियार के खेल मैदान में किया गया। 

फेफना खेल महोत्सव के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तीनों आयोजन स्थल पर पूर्व खेल मंत्री ने न्याय पंचायत खेल का उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कबड्डी व क्रिकेट के रोचक मुकाबले खेले गए। फुटबाल व वॉलीबाल में भी खिलाड़ियों ने हाथ आजमाए। विदित हो कि न्याय पंचायत स्तर के विजेता खिलाड़ी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान विनोद सिंह, राजू सिंह, भरत राय, अक्षय कुमार राय, अंजनी राय, चंद्रमणि राय आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

न्याय पंचायत खेल विजेता हुए सम्मानित

मंगलवार को हुई न्याय पंचायत चितबड़ागांव एवं न्याय पंचायत नरहीं के खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बुधवार को क्रमशः चितबड़ागांव व नरहीं के खेल मैदान पर पुरस्कृत किया गया। चितबड़गांव में चेयरमैन अमरजीत सिंह व मोतीचंद गुप्ता तथा नरहीं में ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान व पवन कुमार राय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। गड़वार ब्लॉक की चार न्याय पंचायत खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को लिया जायेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.