बलिया : आश्रम पद्धति विद्यालय प्रवेश परीक्षा में इस विद्यालय के बच्चों ने बनाया अद्भुत कीर्तिमान, खुशी की लहर

Ballia News : आश्रम पद्धति विद्यालय प्रवेश परीक्षा शिक्षा क्षेत्र गड़वार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां के बच्चों ने अद्भुत कीर्तिमान बनाया है। आवेदन करने वाले इस स्कूल के 8 में 8 बच्चों ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है। बच्चों की इस सफलता से चहुंओर खुशी की लहर है। 

बता दे कि आश्रम पद्धति विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 फरवरी को पूरे प्रदेश में आयोजित हुई थी। आश्रम पद्धति विद्यालय बस्तौरा रसड़ा के परीक्षा केन्द्र पर जनपद के लगभग 1500 बच्चों ने भिन्न-भिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा दिया था। इसमें शिक्षा क्षेत्र गड़वार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां के कक्षा 8 के 8 बच्चों ने कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा दिया था और आठों उत्तीर्ण हुए है।

यह भी पढ़े - शिव मंदिर में पूजा करने गई युवती लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

सबसे विशेष बात यह है कि अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग तीनों वर्गों के प्रथम स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां के ही बच्चे काबिज है। मान्य वर्ग में प्रथम स्थान पीयूष का है, जबकि तृतीय स्थान आयुष ने प्राप्त किया है।  पिछड़ा वर्ग में शाहिद अंसारी प्रथम स्थान पर है, जबकि सीनू राजभर सातवां स्थान प्राप्त किया है। अनुसूचित जाति वर्ग में प्रथम स्थान अंकित कुमार, द्वितीय स्थान राज, तृतीय स्थान कृष्ण पासवान और चतुर्थ स्थान रूमित पासवान अर्थात प्रारम्भ के चारों स्थान पर विद्यालय के बच्चों का दबदबा है। कक्षा 7 का एक छात्र रितनेश ने भी कक्षा 8 हेतु 7वां स्थान प्राप्त किया है।

नव प्रवेशित बच्चों को माला पहनाने के साथ ही पुष्प वर्षा व तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिया गया। इसी बीच सफलता के इस कहानी को सुनकर नए बच्चे भी बहुत प्रेरित हुए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर कुमार रावत ने कहा कि नित अभ्यास व निरन्तर प्रयास से किसी भी सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। नए प्रवेश लेने वाले बच्चों को बांस का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह बांस शुरू के तीन वर्ष अपनी जड़ें जमाने में लगाता है, उसी प्रकार आप समस्त नए बच्चे इन तीन वर्षों में अपनी जड़ों को जमाइये। निश्चित तौर पर इससे भी बड़ी सफलता मिलेगी। विद्यालय के सहायक अध्यापक अजय कुमार व सहयोगी स्टाफ रविशंकर प्रसाद ने भी बच्चों को बधाई देकर हौसला अफजाई किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.