शिव मंदिर में पूजा करने गई युवती लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

बांसडीह, बलिया। शिव मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।

तहरीर के मुताबिक, युवती सोमवार को शिव मंदिर में पूजा करने के लिए घर से निकली थी। वह अपने साथ पूजा के लिए फूल और लोटा लेकर गई थी। पूजा करने के बाद उसे घर लौटना था, लेकिन देर तक वापस नहीं आने पर परिजन चिंतित हो गए।

यह भी पढ़े - जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप

परिजनों ने युवती से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन घर पर ही मिला। इसके चलते उससे संपर्क नहीं हो सका। परिवार के लोगों ने आसपास के मंदिरों, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां भी उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।

युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवती की तलाश के साथ ही उसके लापता होने के कारणों की भी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.