‘कांतारा: चैप्टर 1’ का अनमोल सिनेमा पर पहली बार प्रसारण, लोककथा, आस्था और भावनाओं का दिखेगा अनोखा संगम

मुंबई, अक्टूबर 2026: भारतीय लोककथाओं, आस्था और संस्कृति से जुड़ी भव्य कहानी ‘कांतारा: द लेजेंड, चैप्टर 1’ अब पहली बार अनमोल सिनेमा पर प्रसारित होने जा रही है। ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत अभिनीत यह फिल्म शनिवार, 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे दर्शकों को देखने को मिलेगी।

‘कांतारा: चैप्टर 1’ इंसान, प्रकृति और ईश्वर के बीच के गहरे रिश्ते को केंद्र में रखती है। फिल्म भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक मान्यताओं को भव्य दृश्यों और दमदार कहानी के जरिए प्रस्तुत करती है। घने जंगलों से लेकर पारंपरिक अनुष्ठानों तक, फिल्म की दुनिया दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव देती है।

यह भी पढ़े - अनमोल टीवी की ‘हमारी राधा’ में नई शुरुआत की राह पर राधा, सिमरन कौर ने बताया कैसे बदल रही है जिंदगी

फिल्म में शानदार विजुअल्स के साथ दमदार अभिनय, प्रभावशाली सिनेमैटोग्राफी और भावनाओं से जुड़ा संगीत देखने को मिलता है। कहानी में आस्था, संघर्ष, सत्ता और प्रकृति के बीच टकराव को प्रमुखता दी गई है।

‘कांतारा’ यूनिवर्स की यह दूसरी फिल्म प्रीक्वेल के रूप में प्रस्तुत की गई है। कहानी कदंब वंश के दौर की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है और उन घटनाओं की ओर ले जाती है, जहां से इस दंतकथा की शुरुआत होती है। फिल्म दिव्य शक्तियों की उत्पत्ति और उस योद्धा के उदय की कहानी दिखाती है, जिसे अपनी धरती और वहां रहने वाले लोगों की रक्षा के लिए चुना जाता है।

जब लालच और सत्ता की ताकतें धरती की पवित्रता को चुनौती देती हैं, तब ये रक्षक मासूम लोगों की रक्षा के लिए खड़े होते हैं। इसके साथ ही कहानी अच्छाई और बुराई के संघर्ष को भी सामने लाती है।

फिल्म की लोकप्रियता का असर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में भी देखने को मिला। अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों में दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया और यह 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही। भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ी इसकी कहानी और भव्य प्रस्तुति ने देश के साथ-साथ दुनियाभर के दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

देखिए ‘कांतारा: द लेजेंड, चैप्टर 1’, अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार 24 अक्टूबर को शाम 7 बजे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.