भागने के चक्कर में स्टेशन पर था धोखेबाज प्रेमी, तभी पहुंची बलिया पुलिस ; फिर...

बैरिया, बलिया : शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी मधुबनी निवासी रविन्द्र कुमार पासवान को बैरिया पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में आरोपी को चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उक्त युवक पर बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शादी का झांसा देकर शारिरिक सम्बंध बनाने और बाद में शादी करने से इंकार करने का आरोप है। क्षुब्ध किशोरी ने आरोपी रबीन्द्र कुमार पासवान के खिलाफ धारा 376 आईपीसी का मुकदमा शनिवार को पंजीकृत कराया था। रविवार को मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार कर लिया। वह ट्रेन पकड़कर बिहार जाने के फिराक में था।

यह भी पढ़े - हाईकोर्ट : बरेली नगर निगम को झटका, 27 मकानों पर जबरन कार्रवाई पर रोक

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.