बलिया में 108 कुंडीय महायज्ञ के पवित्र धुएं से भृगु क्षेत्र का वातावरण हुआ धार्मिक

Ballia News : गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्तिपीठ महाबीर घाट मार्ग पर आयोजित गायत्री माता प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव और 108 कुंडीय महायज्ञ में बुधवार को देव पूजन के बाद महायज्ञ की आहूति प्रारंभ हुई। यज्ञकुंड से निकले पवित्र धुएं से महर्षि भृगु की नगरी का वातावरण धार्मिक और वेदमय गायत्री मय हो गया।

मंगलवार को भव्य कलशयात्रा के बाद बुधवार की सुबह गायत्री शक्तिपीठ परिसर में देव पूजन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। देव पूजन के बाद परिसर में महायज्ञ की शुरुआत हुई। महायज्ञ के दौरान यज्ञ कुंड की आहूति से निकलने वाले पवित्र धुएं से इलाकाई माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। परिसर में गायत्री भक्तों ने बारी बारी आहूति दी। भक्तिमय आयोजन शक्तिपीठ के प्रभारी बिजेंद्र नाथ चौबे के निर्देशन में हुआ। यज्ञ शांतिकुंज से आए विद्वानों द्वारा कराया गया। यज्ञ आहूति के बाद शाम को संगीतमय भजन का आयोजन हुआ। संगीतमय भजन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में गायत्री माता के भक्त इकट्ठा हुए।

यह भी पढ़े - Lucknow News : अपार्टमेंट की लिफ्ट डक्ट में गिरकर अधेड़ की मौत, 222 परिवारों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
बलिया। पवित्र सावन माह में बलिया जनपदवासियों को रेल यात्रा के क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सौगातें मिली हैं।...
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Barabanki News: हाईवे किनारे महिला सिपाही का झुलसा शव मिलने से सनसनी, अवैध संबंधों में हत्या की आशंका, आईजी बोले- जल्द होगा खुलासा
Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान
Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.