राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुई टीम रेडक्रास बलिया

बलिया। 16 जुलाई मंगलवार को इंडियन रेडक्रास सोसायटी उत्तर प्रदेश की वार्षिक सामान्य बैठक राजभवन लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल / अध्यक्ष IRCS उत्तर प्रदेश ने किया। बैठक में राज्यपाल ने रेडक्रास के वर्ष भर किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों के विषय में मार्गदर्शन दिया।
 

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री/ चेयरमैन IRCS उत्तर प्रदेश बृजेश पाठक ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 10 जिलाधिकारियों, 11 संरक्षक सदस्यों व 18 सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशिष्ठ सेवा पदक से सम्मानित किया। इस अवसर पूर्व DM बलिया रविंद्र कुमार को सामाजिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान, चेयरमैन बलिया IRCS संजय कुमार गुप्ता को विशेष सेवा कार्य सम्मान तथा उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिये संरक्षक सदस्य सरदार सुरेंद्र सिंह को  राज्यपाल ने प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस बलिया की तरफ से आजीवन सदस्य कुमार अभिषेक भी उपस्थित रहे।  रेड क्रॉस उत्तर प्रदेश की महासचिव डॉ हिमा बिंदु नायक ने गत 2023-2024 की रिपोर्ट लेखा जोखा प्रस्तुत किया।  संचालन महा सचिव डॉ हिमा बिंदु नायक और वीसी अखिलेंद्र शाही ने किया।                                                                                                                                                                           

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.