बलिया में छात्रवृत्ति को लेकर छात्र नेताओं का सत्याग्रह: सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा; कहा- 70 फीसदी छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हैं

Ballia News: बलिया में छात्रवृत्ति संबंधी मांग को लेकर छात्र व छात्र नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह किया. फीस पूरी, छात्रवृत्ति अधूरी का बैनर लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन शुरू। इस दौरान सीएम योगी के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया.

Ballia News: बलिया में छात्रवृत्ति संबंधी मांग को लेकर छात्र व छात्र नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में सत्याग्रह किया. फीस पूरी, छात्रवृत्ति अधूरी का बैनर लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन शुरू। इस दौरान सीएम योगी के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया. छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रों को उनके शैक्षणिक उन्नयन के लिए शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति नियमित रूप से दी जाती रही है।

इससे छात्रों को अपनी अकादमिक पढ़ाई करने के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। लेकिन विगत वर्षों की भांति इस सत्र 2022-23 में 83 लाख 62 हजार 85 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया। जिसमें मात्र 21 लाख 66 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का आधा अधूरा पैसा मिला है। छात्र नेताओं ने बताया कि 9 लाख 23 हजार 669 छात्रों को दस्तावेजी रूप से अयोग्य घोषित किया गया.

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

इस वजह से इस साल भी करीब 70 फीसदी छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हैं. अगले क्रम में सरकार को दूसरी किस्त 15 मई से 30 मई के बीच देने को कहा गया था, लेकिन यह समयावधि भी पूरी हो चुकी है. इस प्रकार इस सत्र में भी लगभग 61 लाख विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

छात्रों के साथ यह नीतिगत लापरवाही राज्य के छात्रों के लिए शैक्षिक उन्नति में बाधा उत्पन्न कर सकती है। यह दर्द पूरे उत्तर प्रदेश के छात्रों का है। क्‍योंकि स्‍कॉलरशिप किसी भी छात्र के लिए महज एक रकम नहीं बल्कि उनके लिए एक उम्‍मीद होती है। जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई को क्रमबद्ध करने में मदद मिलती है। ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने मांग की है कि छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का प्रावधान किया जाए और इसके लिए कानून बनाया जाए.

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.