बलिया के लाल को सलाम : राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे प्रवीण सिंह

बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी सेना के जवान की मौत लखनऊ में इलाज के दौरान हो गई। शुक्रवार को जवान का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। सेना के जवानों की सलामी के बाद परिजनों ने गांव में ही दाह संस्कार कर दिया।

बकवां गांव निवासी उदय प्रताप सिंह के पुत्र प्रवीण कुमार सिंह पंजाब के फिरोजपुर में 17 राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे। प्रवीण एक माह की छुट्टी पर घर आए थे। चार दिनों पहले अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। शुक्रवार को शव लेकर गांव पहुंचे गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने प्रवीण कुमार सिंह के शव को अंतिम सलामी दी।

यह भी पढ़े - बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा

गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रवीण सिंह की दो पुत्री व एक पुत्र हैं। पत्नी ज्योति सिंह, पुत्री कोमल व काव्या तथा पुत्र सम्राट का रो रोकर बुरा हाल था। भाजपा नेता विश्राम सिंह, अरूण सिंह, प्रतीक सिंह, दिग्विजय सिंह, पिंटू सिंह,भानू प्रताप सिंह, दीपक सिंह, उमेश सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.