बलिया : चौकी इंचार्ज की इंसानियत को सैल्यूट... आप भी कहेंगे गर्व है ऐसे वर्दीधारी पर

बैरिया, बलिया : पुलिस की कार्यशैली कभी कभार यादगार बन जाती है। काश ! सभी पुलिस वालों की कार्यशैली ऐसी ही होती। जी हां ! हम बात कर रहे है जनपद चित्रकूट से भटक कर बैरिया पहुंचे 80 वर्षीय वृद्ध बच्चू यादव की, जो रविवार को धूप में भटकते हुए चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह को मिल गये। चौकी इंचार्ज वृद्ध की बदतर हालत देख, पुलिस चौकी ले गए। वहां चौकी इंचार्ज ने वृद्घ  को स्नान करा कर, कपड़े पहनाये। खाना खिलाने के बाद उससे उसके विषय में जानकारी ली।

Ballia News

यह भी पढ़े - प्यार और आपत्तिजनक फोटो बना हत्या की वजह, बलिया पुलिस ने युवक की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई; पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

दिमागी रूप से परेशान वृद्ध ने अपना नाम बच्चू यादव बताया। अपना घर चित्रकूट जनपद के ग्राम गेड़बारी चंदास थाना बहिल पूरग जिला चित्रकूट कर्बी बताया। इसके संबंध में चित्रकूट जनपद के उक्त थाने से चौकी इंचार्ज ने संपर्क स्थापित किया तो पता चला कि वह वृद्ध 23 नवंबर 2023 से ही घर से लापता है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।परिजनों ने थाने में वृद्ध की गुमशुदगी उसी दिन दर्ज कराई थी। चौकी इंचार्ज की इस सूचना पर चित्रकूट पुलिस ने उसके परिजनों को उक्त वृद्ध के बैरिया चौकी पर मौजूद होने की सूचना दी।

पुलिस की सूचना पर वृद्घ बच्चू यादव के पुत्र कामता यादव, ललन यादव व कल्लू यादव बैरिया चौकी पर पहुंचे, जहां आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद उक्त वृद्ध को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। चौकी इंचार्ज अरुण सिंह द्वारा उक्त भटके हुए वृद्ध के साथ मानवीय व्यवहार चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के मुंह से अनायास ही निकल जा रहा है कि काश सभी पुलिस वाले ऐसे ही होते हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.