- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- मुजफ्फरनगर
- मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक
मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में स्टेडियम चौकी प्रभारी की मौत, पुलिस महकमे में शोक
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात चित्तौड़ा कट के पास हुए सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के स्टेडियम चौकी प्रभारी अरुण चाहर की मौत हो गई। उनकी स्विफ्ट कार की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि शनिवार रात करीब 11 बजे अरुण चाहर स्विफ्ट कार से जानसठ की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। इसी दौरान पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चित्तौड़ा कट के पास उनकी कार की टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चौकी प्रभारी को सीएचसी जानसठ ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
