Road accident in ballia: बलिया के चिलकहर-गडवार थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार मोनू चौरसिया की मौत, कई घायल

Ballia Road Accident: बलिया के चिलकहर-गडवार थाना क्षेत्र के चिलकहर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.

Ballia Road Accident: बलिया के चिलकहर-गडवार थाना क्षेत्र के चिलकहर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां बलिया से रसरा जाने के क्रम में चिलखार सेंट्रल बैंक के ठीक पहले एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार को धक्का मार दिया और टेंपो को टक्कर मार दी.

इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार समेत टेंपो में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में बाइक सवार मोनू चौरसिया की मौत हो गई, जबकि गोलू चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: ई-रिक्शा पलटने से महिला की मौत के मामले में अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज

XUV और मोटरसाइकिल के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार टेंपो में जा घुसी। इससे 43 वर्षीय विनोद कुमार, 35 वर्षीय सरिता देवी, 50 वर्षीय सुशीला, 50 वर्षीय पुष्पा देवी, 50 वर्षीय सच्चिदानंद, 60 वर्षीय हीरा यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.