Road Accident in Ballia : नीलगाय ने ली युवक की जान, मचा कोहराम

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर मिश्र के मठिया गांव के सामने रविवार की देर रात बाइक के सामने अचानक नीलगाय आकर टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार कृष्णा केशरी (22) निवासी सोनबरसा की मौत हो गई, जबकि बाइक के परखच्चे उड़ गये। 

कृष्णा केशरी रात लगभग 11 बजे बैरिया की तरफ से अपने गांव सोनबरसा जा रहे थे। मिश्र के मठिया गांव के सामने अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से उनकी बाइक टकरा गयी और खून से लथपथ होकर वे सड़क गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने कृष्णा केशरी को सोनबरसा अस्पताल ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव अज्ञात था, लिहाजा पुलिस ने पहचान के लिए उसे मर्चरी हाउस में भेजवा दिया। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह हुई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.