- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Road Accident in Ballia : पिकअप की टक्कर से कार सवार पांच लोग घायल
Road Accident in Ballia : पिकअप की टक्कर से कार सवार पांच लोग घायल
On
बैरिया, बलिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बैरिया के देवराज ब्रहम बाबा मोड़ पर मंगलवार की सुबह हुंडई कार और पिकअप की जोरदार टक्कर से कार सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद कार मालिक ने बैरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पिकअप के नंबर के आधार पर पुलिस पिकअप चालक और पिकअप को खोज रही है।
घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार होने में सफल रहा। लोगों ने घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मनीष कुमार ने बैरिया थाने में तहरीर देकर पिकअप चालक व पिकअप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पूछने पर एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
खबरें और भी हैं
Latest News
25 Jul 2026 18:11:25
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
