Road Accident in Ballia: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

बलिया समाचार: गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित बरवां चट्टी पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बलिया समाचार: गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित बरवां चट्टी पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा. सूचना पर पहुंचे सुखपुरा थानाध्यक्ष पारस नाथ सिंह ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी संजय राम पुत्र मूर्ति लाल व सावन सिकरिया निवासी अमरजीत पुत्र निर्भय पासवान शनिवार को बलिया की ओर आ रहे थे। दोनों अभी गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित बरवां चट्टी के पास पहुंचे थे, तभी एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संजय राम की मौत हो गयी, जबकि अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गये. अमरजीत का इलाज चल रहा है. उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़े - Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.