राधाकृष्ण एकेडमी ने मां और बेटे के बीच प्यार और खुशी का त्योहार मदर्स डे धूमधाम से मनाया

बलिया : शहर से सटे संवरूबांध, अखार स्थित राधाकृष्णा एकेडमी में मातृ दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। मंच पर माताओं की खुशी और बच्चों की तालियों की गड़गड़ाहट देखकर हर किसी का दिल खुश हो गया। कार्यक्रम में माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे समारोह में चार चांद लग गया। 

IMG-20240511-WA0048

यह भी पढ़े - Etawah Crime : जीजा ने नाबालिग साली की ईंट से कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम की शुरुआत में नन्हे कलाकारों ने अपनी मधुर गायिकी से सभागार को गुंजायमान कर दिया। मां के सम्मान में बच्चों की मीठी आवाज़ मानो स्वर्ग से बरस रही हो। इसके बाद माताओं के लिए रोमांचक प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ, जिन्हें मधु तिवारी, कल्पना यादव और साक्षी भारद्वाज ने मिलकर शानदार ढंग से आयोजित किया।

 

IMG-20240511-WA0052


आंख बंद कर अपने बच्चे को पहचानना, संगीत की धुन पर कुर्सियों के बीच दौड़ना (म्यूजिकल चेयर) और स्टाइलिश रैंपवॉक जैसी प्रतियोगिताओं ने माँओं में जोश भर दिया। 'अपने बच्चे को सबसे अच्छा कौन जानता है' प्रतियोगिता में पूजा पाठक और शिल्पी श्रीवास्तव की जोड़ी विजयी रही। वहीं, म्यूजिकल चेयर में नेहा सिंह ने सबको पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी। रैंपवॉक प्रतियोगिता में तो प्रिया पाण्डेय का जलवा रहा, जिन्हें 'मदर ऑफ द डे' के खिताब से नवाजा गया।

IMG-20240511-WA0051


प्रतियोगिताओं के दौरान माताओं के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनका उत्साह देखते ही बनता था। वहीं, दूसरी ओर अपने माँ को जीतते हुए देखकर बच्चों के चेहरे भी गर्व से चमक उठे। यह कार्यक्रम सिर्फ माँओं के सम्मान का प्रतीक ही नहीं बना, बल्कि उनकी प्रतिभा को उजागर करने का एक शानदार मंच भी साबित हुआ।

IMG-20240511-WA0051

कार्यक्रम में राधाकृष्णा एजुकेशनल सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमती अनीता मिश्रा, मुख्य प्रबंध निदेशक आदित्य मिश्रा, निदेशक अद्वित मिश्रा, प्रधानाचार्या श्रीमती आकांक्षा मिश्रा और सिटी ब्रांच की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना चौबे भी उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.