बलिया जेल में कैदी की हरकत, मोबाइल तोड़ा और सिम निगल लिया, वार्डन को दी जान से मारने की धमकी

Ballia News: बलिया जेल में एक कैदी का कारनामा देखने को मिला। जहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी को वार्डवासियों ने मोबाइल पर बात करते पकड़ा तो बंदी ने मोबाइल तोड़कर सिम निगल लिया.

Ballia News: बलिया जेल में एक कैदी का कारनामा देखने को मिला जहां आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी को वार्डवासियों ने मोबाइल पर बात करते पकड़ा तो बंदी ने मोबाइल तोड़कर सिम निगल लिया. बंदी की हरकत को देख जेलर ने उसके खिलाफ नगर थाने में मामला दर्ज कराया है. पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी तहरीर में जेलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि जेल वार्डर आशीष कुमार (द्वितीय) रविवार की रात ड्यूटी के दौरान मुख्य दीवार पर जा रहा था. इसी बीच एकांत बैरक (पृथक्करण) में बंद सुल्तानपुर के धम्मौर निवासी अनुराग सिंह उर्फ अन्नू सिंह किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था. आशीष ने जेल वार्डर लव सिंह और पंकज सरोज को भी बुलाया।

यह भी पढ़े - गंगा की धारा में बक्सर से बलिया पहुंची 55 वर्षीय महिला, बाढ़ के बीच झोपड़ी में कई दिन बचाई जान

दोनों की मौजूदगी में जेल वार्डर ने बंदी से मोबाइल मांगा, लेकिन पहले तो देने से इनकार कर दिया. दबाव देने पर बंदी ने मोबाइल तोड़ दिया और सिम निगल लिया. इतना ही नहीं बंदी अन्नू ने जेल वार्डन पर टूटा मोबाइल फेंकते हुए जान से मारने और हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी. आरोप है कि बंदी ने कोर्ट में बयान देकर जेलर और जेल वार्डन को धमकी भी दी है. पुलिस ने जेलर की शिकायत पर कारा अधिनियम की धारा 42 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं जेलर ने पुलिस को बताया है कि अन्नू सिंह को 18 सितंबर 2022 को प्रशासनिक आधार पर जिला जेल गाजीपुर से जिला जेल बलिया स्थानांतरित किया गया है. तहरीर के मुताबिक उसके खिलाफ सुल्तानपुर के अलग-अलग थानों में हत्या व अन्य संगीन अपराधों से जुड़े आधा दर्जन मामले दर्ज हैं. उसे हत्या के मामले में 10 जनवरी 2023 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.