पुलिस ने चोरी के सामान के साथ चार चोरों को पकड़ा

बलिया,भीमपुरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को भीमपुरा पुलिस को पूर्व में हुई चोरी के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

बलिया,भीमपुरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रविवार को भीमपुरा पुलिस को पूर्व में हुई चोरी के मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

बता दें कि एक माह पहले भीमपुरा में ठाकुरजी के मंदिर से चोरों ने सोने की नथिया और दुर्गा प्रतिमा की दोनों पुतलियां निकाल ली थीं, जबकि दूसरी जगह से बिजली टावर की लोहे की प्लेट चोरी हो गई थी। जिसमें पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी. रविवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि इब्राहिमपट्टी के पास कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 8 बोरियों में करीब 3 क्विंटल लोहे की प्लेट, सोने की नथुनी और मूर्ति की सोने की पुतलियां बरामद हुईं।  

यह भी पढ़े - Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात

पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम थाना क्षेत्र के प्रेमरजा निवासी सत्यम मिश्रा पुत्र छेदी मिश्रा, सैदपुरा निवासी हिमांशु पांडे पुत्र सीताराम पांडे, भिंड निवासी जीतेंद्र पासवान पुत्र रामबदन और रामशरण यादव पुत्र चंद्रभान बताया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चालान कर न्यायालय को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है. टीम में हेड कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह, ब्रिजेश सिंह, राकेश यादव रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.