बलिया में बढ़ी डेंगू और जेई के लक्षण वाले मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किये रोकथाम के प्रयास

Ballia News: बलिया में बारिश शुरू होते ही डेंगू का खतरा मंडराने लगा है. जिले के मनियर के सुल्तानपुर में डेंगू का मरीज मिला है।

Ballia News: बलिया में बारिश शुरू होते ही डेंगू का खतरा मंडराने लगा है. जिले के मनियर के सुल्तानपुर में डेंगू का मरीज मिला है। बैरिया के प्रसाद छपरा आलम राय के टोला में भी जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) का एक मरीज मिला.

डेंगू और जेई के लक्षण वाले मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर 15 वार्डों का विशेष वार्ड बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर 5 बेड का अतिरिक्त वार्ड बनाया गया है. डेंगू व जेई की जांच के लिए अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था की गयी है.

यह भी पढ़े - Ballia News: नहीं रहे रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह, दिल्ली में उपचार के दौरान निधन; बलिया में शोक की लहर

सीएमएस डॉ. एसके यावद ने बताया कि शासन के निर्देश पर विशेष वार्ड बनाया गया है, इसमें डेंगू और जेई के मरीजों के इलाज की पर्याप्त सुविधाएं हैं। मरीजों को मच्छरदानी में रखा जाएगा। इधर, जिले में संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पिछले वर्ष जिला क्षेत्र में डेंगू के अधिक मरीज मिले थे, वहां विशेष रूप से छिड़काव कराया जा रहा है. संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैंकिंग में जिले को 12वां स्थान मिला है। ग्राम पंचायत स्तर तक अभियान की गतिशीलता है। अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले साल बरसात के मौसम में पूरे जिले में 199 डेंगू के मरीज मिले थे. इसमें शहर के 33 डेंगू मरीज भी थे. एक मरीज जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से भी पीड़ित पाया गया। जिला मलेरिया पदाधिकारी सुनील यादव ने बताया कि इस वर्ष बरसात की शुरुआत में ही मनियर में डेंगू का एक मरीज मिला है. पिछले सप्ताह बैरिया क्षेत्र के प्रसाद छपरा आलम राय के टोले में भी जेई का एक मरीज मिला था। इसके बाद संबंधित मरीज के घर समेत आसपास के 10 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव है.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे सोमवार शाम गंगा नदी से जल लेने के दौरान पति-पत्नी तेज धारा में डूब...
बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप
उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.