बलिया में निकला मिलेट्स रोड शो, ताकि...

बलिया : उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) के अंतर्गत शनिवार को जनपद स्तरीय प्रदर्शन (मिलेट्स रोड—शो) रैली निकाली गयी। रैली को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कृषि भवन से  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो में जनपद के 525 कृषकों ने प्रतिभाग कर मोटे अनाज की खेती अधिक से अधिक करने के प्रति लोगों को जागरूक किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज मोटा अनाज लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी हो गया है। मोटे अनाज की पैदावार के मामले में बलिया की अग्रणी भूमिका रही है। इस उत्पादकता को और बढ़ाया जाए तो बेहतर स्वास्थ्य के साथ आर्थिक उन्नति भी की जा सकती है। बताया कि जिले में मोटे अनाज की खरीद के लिए क्रय केंद्र भी उपलब्ध है। यह मिलेट्स रोड—शो कृषि भवन से टीडी कॉलेज चौराहा, मिड्ढी चौराहा, कुंवर सिंह चौराहा होते हुए वापस कृषि भवन पर आकर समाप्त हुआ।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

रोड शो में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जनपद बलिया के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह व किसान नेता संतोष सिंह एवं जनपद के समस्त विकास खंडों के कृषक व जन प्रतिनिधियों ने श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभाग किया। उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह ने रैली में शामिल होने के लिए सभी किसानों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र UP : दूसरे दिन भी चला सत्यापन अभियान, दरगाह पर ठहरे लोगों के जांचे गए पहचान पत्र
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
नई दिल्ली : राष्ट्रपति मुर्मू ने दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म व हत्या के दोषी की दया याचिका ठुकराई
नई दिल्ली : मेमोरी चिप संकट और कमजोर रुपये से जनवरी से महंगे हो सकते हैं टीवी
मुरादाबाद : रविवार को फिर बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में घंटों गुल रही आपूर्ति
राजस्थान डिजीफेस्ट और टाई ग्लोबल हैकाथॉन में देशभर से नवाचार और युवाशक्ति का ऐतिहासिक संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.