- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- वंचित अधिकार दिवस के रूप में मनी अनुरागी देवी की पुण्यतिथि
वंचित अधिकार दिवस के रूप में मनी अनुरागी देवी की पुण्यतिथि

बलिया : सामाजिक संस्था डॉ. अम्बेडकर सोशल वेलफेयर सोसायटी असनवार की संस्थापिका अनुरागी देवी की 11वीं पुण्यतिथि राम अइगा प्रसाद अनुरागी फाऊंडेशन के प्रधान कार्यालय ग्रीनहट पर वंचित अधिकार दिवस के रुप में मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि आजादी के 78 साल बीतने के बावजूद आज भी देश की एक बहुत बड़ी आबादी अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं। एक तरफ मुट्ठी भर लोग और अमीर तो दूसरी तरफ गरीब और गरीब होते जा रहे है। आज भी संविधान प्रदत्त मानव अधिकारों का हनन जारी है, जो चिंता की बात है।
इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर बृजेन्द्र सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, हीरामणि, कर्णेश सिंह, प्रदीप सिंह, हर्षदेव, शाहनवाज खान, मनीष निगम एडवोकेट, धनंजय कुशवाहा, अंजनी कुमार मुकुल, डीएस पुष्कर, भोला प्रसाद, अरविन्द कुमार पाण्डेय पप्पू, मुन्ना राम, दिनेश राजभर, जितेन्द्र कुमार राजभर, मुन्नू राम, हरिन्द्रानंद पुजारी, पराग राम, सुनील वर्मा, सुमितीष कुमार रंजन, संतोष धुसिया, दिनेश कुमार , अजीत राजभर , अमित कन्नौजिया, सतीश सिंह, कमलाकर पाण्डेय, श्रीनिवास जोशी, पंकज महाजन, जगजीवन राम, सुनील कुमार बेदी, यशवंत कुमार पिंटू, राजकुमार भारती, मनीष कुमार, योगेन्द्र प्रजापति, उमेश राजभर, अमरनाथ वर्मा, राजेश कुमार, सुरेन्द्र राम, अमीचंद कनौजिया, ओमकार वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।