प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया : बांसडीह ब्लाक में आया दिलचस्प चुनाव परिणाम, शिक्षकों ने जयप्रकाश और आदित्य को चुना अपना नेता

बांसडीह, बलिया : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांसडीह का चुनाव गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नम्बर एक पर सम्पन्न हुआ। चुनाव में  अध्यक्ष जयप्रकाश तथा मंत्री आदित्य कुमार यादव निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम आते ही शुभचिंतकों ने निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को फूल माला पहनाकर बधाई दी।

जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया। निर्धारित कार्यक्रम के तहत चुनाव अधिकारी ने सुबह दस बजे प्रक्रिया शुरू किया। अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश, संतोष तिवारी तथा संतोष पाण्डेय ने नामांकन किया। मंत्री पद पर देवेश सिंह तथा आदित्य यादव ने नामांकन किया।

यह भी पढ़े - Jaunpur News: नशेड़ी पति ने पत्नी को 2.20 लाख रुपये में बेचा, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

अपरान्ह तीन बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में 359  के सापेक्ष 322 शिक्षकों ने मतदान किया। मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परिणाम घोषित किया। इसके मुताबिक 143 मत पाकर जयप्रकाश अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि संतोष तिवारी को 88 मत तथा संतोष पाण्डेय को 87 मत मिला।

अध्यक्ष पद में चार मत अवैध रहा। आदित्य कुमार यादव 164 मत पाकर मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। देवेश कुमार सिंह 158 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहें। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, मंत्री डॉ. राजेश पाण्डेय, अजय मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, गुरनाम सिंह, केके सिंह, एहशानुल हक, आशुतोष तोमर, संतोष तिवारी, कौशल सिंह आदि ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र Ballia News : कम्पोजिट विद्यालय पुरास के सात होनहार छात्रों ने बनाई मेरिट में जगह, मिला नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र
बलिया। ‘हिन्दुस्तान ओलंपियाड’ के पिछले सत्र का परिणाम घोषित होने के बाद जिले की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने...
बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर
छात्रनेता देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देने बलिया पहुंचे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह, लोकतंत्र को लेकर कही प्रेरणादायक बात
Ballia News: सावन में बलियावासियों को रेल मंत्रालय से बड़ी सौगात – अब सीधे होंगे अयोध्या, महाकाल और वैष्णो देवी के दर्शन
Lakhimpur Kheri News: अज्ञात वाहन ने कांवड़ियों से भरी ट्रॉली को मारी टक्कर, 24 से अधिक घायल, 11 की हालत गंभीर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.