- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया DIOS की जांच में प्रधानाचार्य समेत अनुपस्थित मिले 10 शिक्षक, छात्र संख्या भी रही कम ; फिर...
बलिया DIOS की जांच में प्रधानाचार्य समेत अनुपस्थित मिले 10 शिक्षक, छात्र संख्या भी रही कम ; फिर...
Ballia News : जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने बुधवार को तीन स्कूलों का निरीक्षण किया। तीनों स्कूलों में नामांकन के सापेक्ष कम छात्र उपस्थिति पर शिक्षकों को सुधार लाने का निर्देश दिया। सभी छात्र-छात्राओं को दीक्षा एप्प, स्वीफ्ट चैट बोर्ड, पंख पोर्टल एवं इन्सपायर अवार्ड की जानकारी दी गयी। नया सवेरा कार्यक्रम के अन्तर्गत उन्हें पठन-पाठन हेतु प्रेरित किया गया। डीआईओएस ने तीनों विद्यालय में 5 वर्षों में छात्र-छात्राओं से प्राप्त शुल्क का विवरण सम्बन्धित बैंक खाते के साथ तीन कार्य दिवस में कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
वहीं, जंगली बाबा इका गडवार के निरीक्षण में 9 शिक्षक अनुपस्थित पाये गये। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थे। उपस्थित पंजिका के क्रमांक 2, 3, 8, 10, 11, 14.15 एवं 18 पर अंकित शिक्षकों से अनुपस्थित से सम्बंधित स्पष्टीकरण तलब किया गया कि क्यों न उनका वेतन अवरुद्ध कर दिया जाय। शिक्षकों द्वारा बताया गया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य पद को लेकर विजय प्रताप सिंह एवं रमेश में विवाद की स्थिति है। इससे विद्यालय में पठन-पाठन का माहौल व्यवस्थित नहीं है। प्रकरण से सम्बंधित याचिका उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित है। लिखित रूप से प्रस्तावित किया गया कि विद्यालय के वरिष्ठतम् शिक्षक राजेश कुमार सिंह की नियुक्ति 1988 में एलटी ग्रेड में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी, जिन्हे प्रधानाचार्य पद के दायित्वों के निर्वहन को अधिकृत कर दिया गया है। लिपिक दिनेश दूबे को निर्देशित किया गया कि तीन कार्य दिवसों में छात्र- छात्राओं से प्राप्त किये गये शुल्क का मदवार विवरण बैंक खाते के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
सुखपुरा इण्टर कालेज सुखपुरा में निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका के अनुसार हवलदार राम एवं रविन्द्र नाथ यादव आकस्मिक अवकाश पर मिले। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि शिक्षकों का अवकाश मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से स्वीकृत किया जाय। प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के अन्दर ठीक करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे। विद्यालय में 5 वर्षो में छात्र-छात्राओं से प्राप्त किये गये शुल्क का विवरण सम्बन्धित बैंक खाते के साथ तीन कार्य दिवस में कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
