बारात में अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था बलवंत यादव, तभी पहुंची बलिया पुलिस.

Ballia News : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सुखपुरा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अभियुक्त को एक पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस व तीन खोखा कारतूस 7.65 बोर बरामद के साथ गिरफ्तार किया है।

सुखपुरा पुलिस टीम के उप निरीक्षक संजय सिंह मय हमराह कां. अभय सिंह, कां. लव व सरकारी वाहन चालक कां. संदीप कुमार के साथ देखभाल क्षेत्र के सुखपुरा चौराहे पर थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर नहर के किनारे महावीर स्थान सुखपुरा से बारात में हर्ष फायरिंग करते समय बलवंत यादव पुत्र मनराज यादव (निवासी धडसरा थाना पकडी, जिला बलिया) को गिरफ्तार किया गया। इसके कब्जे से एक पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस व तीन खोखा कारतूस 7.65 बोर बरामद हुआ।पुलिस ने धारा 3/25, 25 (9) आर्म्स एक्ट में पाबंद कर गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.