बलिया: आठ माह पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में आठ माह पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

सोनपुर कला निवासी पीयूष कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब आठ माह पहले उनके चचेरे भाई बिट्टू सिंह का टकरसन निवासी ओमप्रकाश उर्फ छोटू से विवाद हुआ था। इसी घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी।

यह भी पढ़े - Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

पंचायत भवन के पास घेरकर किया हमला

पीयूष के मुताबिक, मंगलवार रात वह सोनभद्र से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बजहां पंचायत भवन के पास पहले से घात लगाए बैठे गोलू यादव निवासी बजहां, ओमप्रकाश, निक्कू, लक्ष्मन, नवीन और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान पीयूष बाइक से गिर गए।

आरोप है कि इसके बाद हमलावर उन्हें बाइक पर बैठाकर छोड़हर भरटोलिया के पास ले गए। वहां लोहे की रॉड, लाठी, कड़ा और बेल्ट से जान से मारने की नीयत से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीयूष को अधमरा समझकर आरोपी मौके पर छोड़कर हनुमानगंज की ओर फरार हो गए।

मारपीट के दौरान पीड़ित का मोबाइल फोन भी खो गया। किसी तरह थाने पहुंचे पीयूष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण बलिया: विनोद राजभर के शव का अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने किया इनकार, आश्वासन के बाद माने ग्रामीण
बांसडीह, बलिया। सहतवार कस्बे में सोमवार को मारपीट के दौरान मृत विनोद राजभर का शव मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के...
बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
बलिया: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 उप निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
बलिया: आठ माह पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया: घर में पटाखा फेंकने से मना किया तो महिला से मारपीट, दो सगे भाइयों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.