- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा
बांसडीह, बलिया। बांसडीह क्षेत्र के चोरकैंड गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर और ननद समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट का आरोप
पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग 70 से 80 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर गुड़िया को ताने देने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। कई बार उसका खाना-पीना भी बंद कर दिया गया।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि देवर गोलू कुमार ने विवाहिता के साथ अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
समझौते के बाद भी प्रताड़ना जारी रहने का आरोप
विजय गोंड़ के अनुसार, 28 अक्टूबर को दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था, जिसमें आगे से विवाहिता को प्रताड़ित नहीं करने की बात कही गई थी। हालांकि, आरोप है कि समझौते के बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं हुई।
पुलिस ने पीड़िता के पति राहुल कुमार, ससुर मंगलदेव, देवर गोलू कुमार, सास सोनी देवी और ननद सुशीला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
