प्राथमिक शिक्षक संघ पंदह के सातवीं बार अध्यक्ष बने ज्ञानेंद्र गुप्त, सैफुद्दीन मंत्री

बलिया : शिक्षा क्षेत्र पंदह के प्राथमिक शिक्षक संघ का चुनाव गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेजुरी के प्रांगण में संपन्न हुआ, जहां शिक्षकों ने सर्वसम्मति से सातवीं बार ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्त को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। वहीं, सैफुद्दीन अंसारी को मंत्री चुना गया।

Pandah

यह भी पढ़े - बलिया: बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर BEO ने चखा मिड-डे-मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चुनाव अधिकारी शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह और मंत्री संजय दुबे ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र के सभी शिक्षकों की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया संपादित की गई। उपस्थित शिक्षक राजीव गुप्त और महेंद्र राम ने अध्यक्ष पद हेतु ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्त और मंत्री पद के लिए सैफुद्दीन अंसारी का नाम प्रस्तावित किया, जिसका सभी शिक्षकों ने स्वागत करते हुए अपनी सहमति दी। 

शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और त्रैवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक, मिल का मजदूर नहीं, जिसे व्यवस्था से इतर नियम पालन को मजबूर किया जाए। शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से भली भांति परिचित हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रसाद गुप्त ने शिक्षक साथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रत्येक संघर्ष में खड़ा रहने का भरोसा दिया। इस मौके पर डॉ. राजेश पांडेय, अजय मिश्र, अनिल पांडेय, अजय सिंह, राम प्रकाश सिंह, अखिलेश पांडेय, अशोक गुप्ता, राम प्रवेश चौधरी, संजय गुप्त, अग्निवेश सिंह, गौतम यादव, रामप्रवेश चौधरी, राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता, हरेराम चौहान, रंजन दीक्षित सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास...
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार किया, 31 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
क्वांटम म्यूचुअल फंड ने लॉन्च किया ‘क्वांटम फ्लेक्सी कैप फंड’
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.