बलिया में गोली मारकर युवक की हत्या से मचा हड़कम्प, मां का इकलौता पुत्र थे गोलू सिंह

Ballia News : दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती में बदमाशों ने सिर में गोली मारकर एक युवक की हत्या (Young man killed by shooting in head) कर दी। हत्याकांड से इलाके में हड़कम्प मच गया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दियर व्यासी नई बस्ती निवासी यथार्थ विक्रम सिंह पुत्र गोलू सिंह (25) स्व. कामख्या नारायण सिंह और नागेश्वर सिंह के परिवार के बीच करीब छह माह से जमीन विवाद चल रहा था। मामला थाने से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंचा था, लेकिन इसका समाधान नहीं निकल सका। बुधवार की शाम करीब आठ बजे एक पक्ष ने गोलू के सिर में गोली मार दिया। गम्भीरावस्था में गोलू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। लेकिन वाराणसी जाते वक्त गोलू की रास्ते में ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़े - बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एसपी एस. आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष ने विक्रम सिंह के सिर में गोली लगी थी। वाराणसी जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। प्रथम दृष्टतया टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.