बलिया में पहली बार अभिनय कार्यशाला, रंग निर्देशक संजय उपाध्याय लेंगे मास्टर क्लास

बलिया : अभिनय में रुचि रखने वाले युवाओं और इस क्षेत्र को करियर के रूप में देखने वालों के लिए बलिया में एक सुनहरा अवसर आया है। संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया द्वारा पहली बार 30 दिवसीय अभिनय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रतिष्ठित रंग निर्देशक संजय उपाध्याय मास्टर क्लास लेंगे।

5 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगी मास्टर क्लास

संकल्प के सचिव आशीष त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, दिल्ली से प्रशिक्षित, केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित और मध्य प्रदेश स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक संजय उपाध्याय 5 जुलाई से 11 जुलाई तक बलिया में प्रशिक्षण देंगे। इस दौरान वे प्रतिभागियों को अभिनय और रंग संगीत की बारीकियां सिखाएंगे।

यह भी पढ़े - Ballia News : फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे सहायक अध्यापक की सेवा समाप्त

कार्यशाला का समय और स्थान

यह कार्यशाला कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हॉल में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के लिए मौके पर उपस्थित होना होगा।

कार्यशाला की संयोजक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, वाराणसी से प्रशिक्षित ट्विंकल गुप्ता हैं। यह कार्यशाला न केवल युवाओं के अभिनय कौशल को निखारेगी, बल्कि उन्हें थिएटर और रंगमंच की पेशेवर दुनिया से भी जोड़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.