Ballia में नवरात्रि और दशहरा को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अलर्ट, 6 कारोबारियों के यहां से लिये 9 नमूने

बलिया। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नवरात्र व दशहरा के त्योहार को देखते हुए 6 कारोबारियों के यहाँ से नव नमूने लिये गये है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि नवरात्र और दशहरा के त्योहार को देखते हुए जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ मिल सके इसके लिये मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़े - शिव मंदिर में पूजा करने गई युवती लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

मंगलवार को जांच टीम ने निधारिया, एकवारी, गड़वार व नगरा के बाजारों से 6 कारोबारियों के यहां कार्रवाई करते हुए मुंगफली का दाना, रामदाना का लड्डू, वनस्पति, तिन्नी का चावल, साबूदाना, सिघाड़ा का आटा के नव नमूने लिए गए है। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। श्री मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.