बलिया : नल छूते ही कोटेदार पर मौत ने किया वार, मचा कोहराम

सिकन्दरपुर, बलिया : पकड़ी थानान्तर्गत ननहुल गांव में करंट की चपेट में आने से एक कोटेदार की मौत हो गई। कोटेदार की मौत से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं ग्रामवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ननहुल गांव निवासी कोटेदार जवाहर प्रसाद रविवार की सुबह शौच के बाद बॉथ रूम में हाथ धोने गए थे। उन्होंने जैसे ही नल को चालू करना चाहा, उसमें पहले से ही प्रवाहित विद्युत का तेज झटका लगा। इससे वह झुलसकर फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए। जवाहर को बेहोश पड़ा देख कर परिवार वाले घबरा गए। आनन फानन में तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकन्दरपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बलिया: सदर कोतवाली क्षेत्र के परिखरा स्थित महावीर नगर में सोमवार सुबह बिना नंबर प्लेट की अपाचे बाइक सवार दो...
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचाएंगे पैनोरमा स्टूडियोज और जी स्टूडियोज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.