सम्पूर्ण समाधान दिवस : बलिया डीएम ने काटा डीएसओ का वेतन, चकबंदी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित  सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लंबी लाइन लगी रही।

सिकंदरपुर, बलिया। सिकंदरपुर तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित  सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लंबी लाइन लगी रही। यहां आए 147 मामलों में 10 का निस्तारण मौके पर करने के साथ ही शेष जनसमस्याओं को सम्बंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। कहा कि सम्बंधित अधिकारी मौके पर जाकर मामले को निस्तारित करे। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने वरासत, आइजीआरएस व चकबंदी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 147 मामलों में राजस्व विभाग के 71, चकबंदी के 21, आपूर्ति के 4, विकास विभाग के 11, बिजली विभाग के 4, वन विभाग के तीन व पुलिस विभाग के 33 आवेदन आए। चकबंदी के मामले ज्यादे आने पर चकबंदी अधिकारी से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने पर जिला पूर्ति अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने का भी निर्देश दिया।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

इस दौरान एडिशनल एसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सीओ भूषण वर्मा, नायब तहसीलदार सीपी यादव, परियोजना अधिकारी सरस्वती साक्य, मनोज यादव, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर...
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.