CBSE Board Exam-2024 : बलिया में कड़ी सुरक्षा के बीच 16 हजार से अधिक छात्र दे रहे परीक्षा, सीसीटीवी से हो रही निगरानी

बलिया: जनपद में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई हैं। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है, सभी परीक्षा केन्द्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान किसी तरह की चूक ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशसन द्वारा सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। 

गुरूवार को इन विषयों की हुई परीक्षा

पहले दिन 12वीं के उद्यमिता, कोकबोरोक, पूंजी बाजार संचालन और शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक की परीक्षा हुई। वहीं, 10वीं के विद्यार्थियों ने चित्रकला में गुरुंग, राय, तमांग और शेरपा की परीक्षा दी। परीक्षा में 10वीं के 9358 और 12वीं के 6683 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहें हैं। सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल का गठन किया गया है। जिसके द्वारा परीक्षाओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। 

यह भी पढ़े - बलिया: जानलेवा हमले के मामले में 10 लोगों पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

सुबह साढ़े दस से हो रहीं परीक्षाएं

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर बाद 1:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। हालांकि, कुछ परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की जाएंगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.