आस्था की डुबकी संग गूंजता रहा भृगु बाबा का जयकारा

Ballia News : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी और भृगु बाबा का दर्शन कर पुण्यताभ अर्जित किया। वहीं, सुरक्षा को लेकर शहर से गंगा तट तक चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा की मॉनिटरिंग डीएम और एसपी लगातार करते रहे।

Kartik Poornima Snan

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

कार्तिक पूर्णिमा पर बलिया में गंगा स्नान का विशेष महत्व है। आज के दिन दूर दूर से श्रद्धालु बलिया आते है। गंगा स्नान कर बाबा भृगु का दर्शन करते है। मान्यता है कि गंगा स्नान के बाद बाबा भृगु का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस साल भी विभिन्न जिलों व प्रांतों से पहुंचे लाखों श्रद्धालु ने आस्था की डुबकी संग भृगु बाबा का दर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संगम तट पर पहुँचकर आस्था की डुबकी लगाई और अपने क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम से यह परंपरा हजारों सालों से चलती आ रही है। 

Dadri Mela

ऐतिहासिक ददरी मेला शुरू

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऐतिहासिक ददरी मेला (Dadri Mela) शुरु हो गया। यह मेला 17 दिसंबर तक चलेगा। इस मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें भोजपुरी से लेकर फिल्मी दुनिया तक के बड़े-बड़े सितारे भाग लेंगे। 

Ballia karik Poornima

गंगा आरती में लाखों लोगों ने किया दीपदान

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर गंगा नदी के संगम घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इसमें पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ गंगा मां की पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं के बीच अर्चकों ने गंगा आरती की। वहीं, मां गंगा के आंचल में श्रद्धालुओं ने दीपदान कर आराधना किया। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए समाज सेवियों ने सेवा शिविर तथा भंडारे का भी आयोजन किया

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.