- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बीजापुर में बलिया का जवान बलिदान, CAF में प्रधान आरक्षक थे राम आशीष
बीजापुर में बलिया का जवान बलिदान, CAF में प्रधान आरक्षक थे राम आशीष
On
Bijapur IED Blast : बीजापुर जिले के थाना मिरतुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेचापाल पदमपारा के पास रविवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आकर सीएएफ के प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव बलिदान हो गए। जवान राम आशीष यादव उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले थे। शव को अंतिम सलामी के बाद गृहग्राम रवाना किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएएफ टीम कैंप बेचापाल से गांडोकल पारा व कुतुलपारा की ओर एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। दोपहर साढ़े तीन बजे बेचापाल पदमपारा के पास नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी के ब्लास्ट होने से कैम्प बेचापाल में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव उसकी चपेट में आ गए, जिससे वे घटना स्थल पर ही बलिदान हो गए। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है। घटना की पुष्टि बीजापुर एसपी कार्यालय से की गई है।
प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव तीन भाई हैं। बड़े भाई राम सेवक यादव सेना से रिटायर्ड हैं। छोटे भाई जितेंद्र यादव घर पर खेती करते है। राम आशीष वर्ष 1995 में सेना भर्ती हुए थे। इन्हें तीन पुत्र हैं। बड़े पुत्र उपेंद्र यादव भी छत्तीसगढ़ पुलिस में हैं। दूसरे पुत्र हर्ष यादव व लालू यादव छत्तीसगढ़ में ही रहते हैं। पुत्री पूजा यादव की शादी हो गई है। वह बलिया में ही शिक्षक है। माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है।
खबरें और भी हैं
बाढ़ पीड़ितों से मिले विधायक जयप्रकाश अंचल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
By Parakh Khabar
भूसा वितरण के दौरान मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
05 Sep 2026 16:51:54
बलिया। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 34 के तहत दाखिल नामांतरण वादों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही और उदासीनता...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
