बलिया डिपो में संविदा ड्राइवरों की भर्ती के लिए रोजगार मेला, 5 से 14 जुलाई तक चलेगा कैंप

बलिया : उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, बलिया डिपो में संविदा चालक (ड्राइवर) पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में कैंप में उपस्थित होकर आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।

बलिया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जानकारी दी कि संविदा चालक भर्ती हेतु 05 जुलाई 2025 (शनिवार) से 14 जुलाई 2025 (सोमवार) तक रोजगार मेला कैंप का आयोजन सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय, जीराबस्ती कार्यशाला में किया जाएगा।

यह भी पढ़े - Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच

उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की है कि जिनकी योग्यता और शर्तें निर्धारित मानकों के अनुसार हैं, वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

संविदा चालक पद के लिए आवश्यक योग्यताएं

न्यूनतम शैक्षिक योग्यता : आठवीं पास

आयु सीमा : अधिकतम 40 वर्ष

कम से कम दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य

आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य

इस रोजगार कैंप के माध्यम से उम्मीदवारों को सरकारी तंत्र में रोजगार पाने का अच्छा अवसर मिल सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.