पुण्यं फाउंडेशन के बच्चों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में दिखाया पर्यावरण प्रेम

बलिया : “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत बलिया में पुण्यं फाउंडेशन की स्थानीय शाखा के बच्चों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल का दूसरा चरण 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्लोबल वार्मिंग से लड़ना और धरती मां को फिर से हरियाली से भर देना है।

अभियान में बच्चों ने न सिर्फ पौधे लगाए बल्कि वृक्षारोपण के महत्व को भी समझा। वायु की शुद्धता, जल और मृदा संरक्षण, तथा जलवायु सुधार जैसे पहलुओं पर जागरूक होकर सभी बच्चों ने “एक पेड़ मां के नाम” समर्पित किया और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : मझौवां मठ को मिला सातवां मठाधीश, वैदिक अनुष्ठान के बीच अनुग्रह नारायण आचार्य का मनोनयन

पुण्यं फाउंडेशन, बलिया द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘विद्यादान’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह आयोजन हुआ। संस्था की सक्रिय समाजसेविका आस्था सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत हुई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.